Thursday, February 4, 2010

ज़ज्बा..जिंदगी का!!

आज फिर थोड़ी सी जिंदगी
मन के करघे पे कात लूं ॥
ख्वाहिशों के धागों से
बुनने को फिर कोई बात लूं ॥
बैठे रहे यूँ देर तक
ख़ामोशी के कहकहो में
खो जाये साँसों को ढूँढने
उम्मीद की तहों में
थोडा सा रुक,मन कह रहा है
मैं जिंदगी को भी साथ लूं ॥
आ तो गए है संग हम
इस ख़्वाबों के मेले में
करनी है तुमसे गुफ्तगू
मुझको मगर अकेले में
कोई ख्वाब लेने से पहले
सोचता हूँ बाजार से एक रात लूं ॥

इस रचना को rhythmofwords से लिया गया है और इस रचना की मूल लेखिका हैं पारूल जी।

ध्यानार्थ : हिन्दी विकास मंच को सिर्फ हिन्दी के विकास के लिए तैयार किया गया है। इस लिए कृप्या प्यार और स्नेह बरकरार रखें अथवा सहयोग करें। आपका आभारी रहूँगा। हिन्दी प्रेमी

No comments: